हुस्न की परियों का कारनामा,28 विधायकों का वीडियो बनाकर सरकार गिराने की थी साजिश
मध्यप्रदेश हनीट्रैप मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि वर्तमान सरकार के मंत्रियों का वीडियो भी इनके पास हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कहा जा रहा है कि ये महिलाएं सरकार 28 विधायकों का वीडियो बनाने वाली थीं। उससे पहले ही इन्हें एटीएस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कहा यह भी जा रहा है कि इन विधायकों को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये विधायकों से वीडियो के जरिए बारगेन करतीं, उसके बाद इनसे डील करती। इनके आकाओं ने इन्हें टास्क दिया था। ये महिलाएं दो मंत्रियों के वीडियो बनाने में कामयाब हो गई थीं। तीसरे टारगेट तक पहुंचने की कोशिश में थी, उससे पहले ही पूरा राज खुल गया। कहा जा रहा है कि इनके पास और भी कई लोगों के वीडियो हैं। हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार सभी महिलाएं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की रहने वाली हैं। चार-पांच सालों के अंदर इसमें से चार ने अकूत दौलत कमाई है। देसी परी की शौक भी विलायती थी, जब भी किसी हाईप्रोफाइल लोगों से इन्हें मिलना होता तो मायावी चेहरा लेकर उनके पास जातीं। ये महिलाएं इतनी शातिर थीं कि खूबसूरती के जाल में दो पूर्व सीएम को भी ट्रैप कर लिया था।
देसी परी की विलायती शौक जानकर आप दंग रह जाएंगे। जानने वाले तो इनके शौक देख हैरान रह गए थे। रसूखदार लोगों से मिलने के लिए ये जमकर रईसी दिखाती थीं। इनकी रईसी देख सामने वाला इंसान चकमा खा जाता था। हुस्न की नुमाइंदगी से बड़े-बड़े लोगों लट्टू हो जाते थे। यह देसी परी पहले अपने अपने टारगेट को सेट करती थीं, फिर वहां तक पहुंचने के लिए सभी हथकंडे को अपनाती थी।
हुस्न की परियों का कारनामा,28 विधायकों का वीडियो बनाकर सरकार गिराने की थी साजिश