कई पार्षद प्रत्याशी चक्रव्यूह में उलझे, किसमें है कितना दम, अब नगर सरकार का संग्राम शुरू

 कई पार्षद प्रत्याशी चक्रव्यूह में उलझे, किसमें है कितना दम, अब नगर सरकार का संग्राम शुरू


उज्जैन।नगर निगम के महासंग्राम में नाम वापसी के आखरी दिन 173 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। 54 वार्डो में 16 वार्ड ऐसे हैं जिसमें केवल दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा, जबकि 21 वार्डों में त्रिकोणी मुकाबला हे। बाकी अन्य वार्डों में बहुकोणीय मुकाबला का सामना प्रत्याशियों को करना होगा। शहर के प्रथम नागरिक महापौर के लिए 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं ।जिसमें प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा दो निर्दलीय के बीच शहर वासियों को चयन करना होगा।

     नगर निगम के 16 वार्ड ऐसे हैं जहां प्रमुख प्रत्याशी चुनाव मैदान में एक दूसरे के आमने-सामने हैं। जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश के मंत्री डा मोहन यादव की बहिन कलावती यादव वार्ड 15 से रवि राय वार्ड 18 से ,सत्यनारायण चौहान वार्ड 28 से नाना तिलकर वार्ड 39 से पूर्व सभापति आजाद यादव के पुत्र हर्षवर्धन यादव वार्ड 16 से प्रकाश शर्मा वार्ड 20 से प्रत्याशी है। इसके अलावा वार्ड 1, 31, 12 ,43,38 ,21, 22,26, 24 ओर 31वार्ड शामिल है। यहां भी दो दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

    नगर सरकार के लिए 21 वार्ड ऐसे हैं जिसमें त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से वार्ड 25 में योगेश्वरी राठौर, वार्ड 17 से रूबी सुनील कछवाय, वार्ड 35 से शहर कांग्रेस के प्रवक्ता लालचंद भारती, वार्ड 37 से माधव नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक उदय वाल का मुकाबला सिंधिया समर्थक नारायण सिंह भाटी के भतीजे संग्राम सिंह भाटी के बीच होगा। वार्ड 8 से पूर्व पार्षद कांग्रेस के नेता भगवान खांडेकर बागी के रूप में चुनाव मैदान में डटे हुए हैं, इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी गजेंद्र हिरवे और कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश गिरजे के बीच  मुकाबला होगा। इसके अलावा त्रिकोणी चक्रव्यूह में दीपिका वीनू कुशवाह वार्ड 51, गब्बर भाटी वार्ड क्रमांक 10 में मुकाबला कांग्रेस नेता अशोक भाटी के भतीजे राहुल भाटी के बीच होगा, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनंत नारायण मीणा के पुत्र ललित मीणा वार्ड सात, वार्ड 14 से पूर्व पार्षद सलीम कबाड़ी की पत्नी बानो बी का मुकाबला मुजीब सुपारी वाले की पत्नी शाहिब मुजीब रहमान से होगा।इसके अलावा वार्ड 54, 46,50 ,3,11 ,44 ,36, 33, 30 वार्ड शामिल है। जहां पर त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है।

     इसके अलावा 9 वार्डों में चतुर्थ कोणी मुकाबला होने जा रहा है ।जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व पार्षद गजेंद्र सकलेचा वार्ड 9, कुंदन माली वार्ड 34, वार्ड 23 में  रजत मेहता का मुकाबला यहां भाजपा के बागी रितेश खाबिया और कांग्रेस के भरत पंड्या के बीच होगा। इसके अलावा वार्ड 29 रामेश्वर दुबे का मुकाबला कांग्रेस के शैलेंद्र यादव और अन्य से होने जा रहा है यहां पर भारतीय जनता पार्टी के कई बूथ अध्यक्षों ने रामेश्वर दुबे का विरोध करते हुए इस्तीफा भी अपना सौंप दिया है। इसके अलावा वार्ड 32 से पूर्व पार्षद मेहताब लाला की पत्नी शमशाद भी चुनाव मैदान में है।इसके अलावा वार्ड 42 में भारतीय जनता पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी अंजलि पटेल का टिकट दिया है। जिसका मुकाबला शांति दिनेश भायल से होगा। यहां पर पूर्व पार्षद राधेश्याम वर्मा की पत्नी गोकुल वर्मा भी भाजपा के बागी के रूप में चुनाव मैदान में आ डटी है। इस कारण इस वार्ड का चुनाव बड़ा दिलचस्प मोड़ के आगे आने वाला है। इसके अलावा वार्ड 27,4, 49 में चतुर्थ कोणी मुकाबला होने जा रहा हे।

     इसके अतिरिक्त इसके अतिरिक्त 4 वार्डों में बहु कोणीय मुकाबला होने जा रहा है वार्ड 52 से राजेंद्र पूर्व पार्षद राजेंद्र वशिष्ठ की पत्नी सुलेखा वशिष्ठ के अतिरिक्त इस वार्ड में पूर्व पार्षद शोभा श्रीवास्तव भी बागी बतौर चुनाव मैदान में हे। वार्ड 53 से कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट की पत्नी दीपिका मरमट तथा वार्ड 47 से कांग्रेस नेता सुभाष  का मुकाबला नरेश बलवानी की पत्नी दिव्या से होने जा रहा है। यहां सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हे।इसके अलावा वार्ड 40 में भी बहु कोणीय मुकाबला होगा।