भाजपा मप्र में निगम परिसीमन ओर महापौर चयन प्रक्रिया में बदलाव के खिलाफ शहरों में जनजागरण करेंगी
भोपाल।मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज मप्र के राज्यपाल से सौजन्य भेंट की। उसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए नगर निगम परिसीमन एवं महापौर चयन प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसके खिलाफ बीजेपी प्रदेश में जन जागरण अभियान शुरू करेगी उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो गई है जबकि मध्यप्रदेश शांति का टापू था।
भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह आज प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन से भेंट करने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि जिस तरह काग्रेस ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए नगर निगम में परिसीमन कर महापौर व अध्यक्ष चयन प्रणाली में अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बदलाव किया है वह उसके खिलाफ है और पार्टी जनता के बीच जाकर कांग्रेस जो बदलाव किया उसका जन जागरण कर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि 12 से 16 अक्टूबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है तथा 20 अक्टूबर बीजेपी शहरों में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है और वह अन्य बेतुके आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश एक शांति का टापू था अब हर तरफ प्रदेश में अशांति फैली हुई है। हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह धराशाई हो गई।
भाजपा मप्र में निगम परिसीमन ओर महापौर चयन प्रक्रिया में बदलाव के खिलाफ शहरों में जनजागरण करेंगी