भाई दूज के मौके पर अपने प्यारे भाई की तस्वीर शेअर कर कहा सबसे प्यारा भाई!
नईदिल्ली।आज सारा देश भाई दूज का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। भाई बहन के इस अटूट बंधन के इस त्योहार के प्रतीक भाई दुज पर प्रियंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर ट्वीट कर शेयर कि है जिसमें वह साथ नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाई दूज के मौके पर बड़े बाई और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ की अपनी कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'लव यू राहुल गांधी.'
भाई दूज पर प्रियंका गांधी ने शेयर की है इसके पूर्व रक्षाबंधन पर भी प्रियंका राहुल गांधी को बधाई दी थी। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है प्रियंका गांधी ने भाई दूज के मौके पर बड़े बाई और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ की अपनी कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'लव यू राहुल गांधी.' प्रियंका गांधी ने राहुल के साथ की अपनी नौ तस्वीरें की कोलार्ज शेयर कीं।ये तस्वीरें अलग-अलग समय की हैं। इनमें कई तस्वीरें बचपन की है। कांग्रेस महासचिव ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक में दोनों भाई-बहन अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गोद में नजर आ रहे हैं। इसी तरह एक तस्वीर प्रियंका की शादी के समय की और एक तस्वीर माता-पिता के साथ है।
इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को बधाई दी. प्रियंका गांधी ने इस मौके पर उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा भाई भी बताया था।उन्होंने एक ट्वीट में बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर लगाकर कहा, 'राहुल गांधी मुझे लगता है कि चीजें बहुत नहीं बदली हैं, है ना.. दुनिया का सबसे अच्छा भाई।
भाई दूज के मौके पर अपने प्यारे भाई की तस्वीर शेअर कर कहा सबसे प्यारा भाई!