दशहरे के बाद राहुल करेंगे हरियाणा से चुनाव प्रचार की शुरुआत
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश जाने की खबर के बीच यह जानकारी भी आ रही है कि वह दशहरे के बाद हरियाणा से चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेंगे।तथा कई रैलियों को संबोधित करेंगे। बीजेपी नेताओं की ओर से कहा जा रहा है कि राहुल गांधी छुट्टियां मनाने बेकाक गए हुए हैं।
राहुल के चुनाव रैलियों की शुरुआत हरियाणा से होगी। यह माना जा रहा है कि वह दशहरा के बाद यानि 11 अक्टूबर को पहली रैली संबोधित कर सकते हैं।हालांकि, एक ओर अफवाह है कि राहुल चुनाव प्रचार नहीं कर सकते हैं, क्योंकि बीती रात वह विदेश रवाना हुए हैं।
बीजेपी नेता और हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर यादव ने ट्विटर पर दावा किया था कि वह चुनाव से ठीक 10 दिन पहले बैंकॉक के लिए रवाना हो गए हैं।दावे के मुताबिक, राहुल गांधी शनिवार की शाम बैंकॉक के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि, बीजेपी के इस आरोप पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालाकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह कहा कि व्यक्तिगत जीवन ओर सार्वजनिक जीवन को मिलाया नहीं जाना चाहिए।व्यक्ति की निजी जीवन में वह क्या करता कहा जाता इस पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।
हाल में राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। इसके बावजूद वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल हैं। पार्टी का मानना है कि वह अधिक से अधिक मतदाताओं को अपनी ओर खींच पाएंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जनता के बीच पहुंचाने में वह सफल साबित होंगे।
इस बीच खबर है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस बेरोजगारी और खस्ता आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाएगी। देश में आर्थिक स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है ओर उनका फोकस भी मतदाताओं के बीच यही होगा। कांग्रेस मोदी सरकार पर निशाना साधने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी चुनाव अभियान में उतारने का मन बना रही है।
दशहरे के बाद राहुल करेंगे हरियाणा से चुनाव प्रचार की शुरुआत