हनी ट्रेप: भोपाल की बरखा भी महिला कांग्रेस की नेता रही,पति ने कहा की मेरी पत्नी निर्दोष हे

हनी ट्रेप: भोपाल की बरखा भी महिला कांग्रेस की नेता रही,पति ने कहा की मेरी पत्नी निर्दोष हे
भोपाल।मध्य प्रदेश हनी ट्रैप मामले में कई खुलासे होने के साथ ही यह बात तो स्पष्ट हो गई इन सुंदरियों के सभी पार्टियों के राज नेताओ के साथ अधिकारियों से अंतरंग संबंध रहे है ओर इन सुंदरियां इनके माध्यम से करोड़ों रुपए की संपति अर्जित की है साथ ही इन्होंने कर कई बेगुनाह लड़कियों को इस दल दल में डालकर उनकी इज्जत भी दांव पर लगाइ हे। इस मामले में भोपाल से पकड़ाई बरखा सोनी के पति ने अब सामने आकर  दावा किया है कि मेरी पत्नी को निर्दोष बताया है।ओर उसे जबरन फसाया गया है ।उसके पति ने श्वेता जैन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब बड़े अधिकारियों के आपसी झगड़े की वजह से हुआ है।
   उन्होंने श्वेता विजय जैन  पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा की  श्वेता विजय जैन बड़ी शातिर महिला हे उसने कई अधिकारियों को ब्लैकमेल किया।अमित सोनी का दावा है कि श्वेता विजय जैन के बड़े अधिकारियों से झगड़े की वजह से ही मामला सामने आया है।
   भोपाल की रहने वाली बरखा भटनागर पिछले कई सालो से महिला कांग्रेस की सक्रिय राजनीति करती आ रही है।वह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान से गहरे रिश्ते होने की वजह से उसे फरवरी 18 में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस  कमेटी ने मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया सेल का स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। वह पिछले महीने राजीव गांधी की स्मृति में दिल्ली में आयोजित समारोह में भी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष के साथ गई थी।जहा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान ने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से बरखा की मुलाकात कराई थी 
उनके पति अमित सोनी मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए थे । जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे अरूण यादव का सारा कामकाज शोशल मीडिया का देखते थे।बरखा ओर सोनी भोपाल में कोडरा मोहल्ले में ही रहते थे। बरखा का पीसीसी से आना जाना लगा रहता था।  वहीं से सोनी की इससे जान पहचान हुई ओर अंतरंग साथी बन गई ओर दोनों ने लव मैरिज कर ली।बरखा के पहले पति की मौत हो चुकी थी। अमित सोनी को अरूण यादव के कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के साथ ही सोनी को पद से हटा दिया गया था। इस बीच बरखा ने कई कांग्रेस नेताओं से अंतरंग संबंध रहे हे। बरखा के कांग्रेस सरकार के मंत्रियों से भी मंत्रालय में भी उसका रोज आना जाना लगा रहता था और वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्यालयों में घंटों बतियाते रहती थी।
   बरखा भटनागर के पति अमित ने अपनी पत्नी को निर्दोष बताते हुए कहा कि वो जेल में बात करते हुए रोने लगती है। बरखा ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को सभी जानकारियां दी है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब नगर निगम के अधिकारी की शिकायत पर इंदौर के पलासिया पुलिस थाने में ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि एक महिला उससे दोस्ती करने के बाद उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। महिला ने कुछ रिकॉर्डिंग भी कर ली थी और तीन करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी. मांगी गई रकम न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही हैं।