जैसा मोहन भागवत बोलते वेसा करने लगे तो देश में भीड़ हत्या समाप्त हो जाएंगी।
भोपाल।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज फिर से आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा देश में एकजुटता पर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि अगर वह गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने लगे तो देश में सारी समस्याएं स्वत
ही समाप्त हो जाएगी।
विजयादशमी के मौके पर भागवत ने आज नागपुर में शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा था कि भीड़ हत्या (माब लीचिंग) जैसी घटनाएं पश्चिमी सभ्यता की देन है।ओर इसके जरिए देश को बदनाम करने के लिए भारत को लेकर इसका उपयोग किया जा रहा है। इसे भारत के संदर्भ में प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि लिचिंग शब्द की पैदाइश भारतीय की नहीं है इसे जबरन भारत पर ना थोपे।
इस संबंध में जब दिग्विजय सिंह से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अगर मोहन भागवत एकजुटता की बात करते हैं तो फिर देश में नफरत हिंसा आदि अपने आप ही स्वत ही समाप्त हो जाएंगे। और फिर देश में कोई समस्या नहीं होगी। यह तभी हो सकता है जब मोहन भागवत देश में एकजुटता की बात करते हुए महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने लगे तभी यह सब संभव हो पायेगा।
जैसा मोहन भागवत बोलते वेसा करने लगे तो देश में भीड़ हत्या समाप्त हो जाएंगी।