कांतिलाल भूरिया के समर्थन में दिग्विजयसिंह की चुनावी सभा ,बोले यह भूरिया का आखरी चुनाव ,बहुमत से जिताए
झाबुआ।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज झाबुआ चुनाव के दौरान चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कांतिलाल भूरिया का आखिरी चुनाव है उन्हें भारी बहुमत से विजय बनाएं उन्होंने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने का भाजपा पर आरोप भी लगाया
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेता आए दिन अफवाह फैला कर यह कोशिश कर रहे हैं कि सरकार गिरा देंगे परंतु सरकार पूरे पांच साल चलेगी।उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है, वह स्थिर और मजबूत है, लेकिन भाजपा इसे अस्थिर बताकर लोगों के बीच भ्रम फैला रही है।
सिंह ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जिले के बोरी में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहां कि कांग्रेस की सरकार गरीबों की सरकार है। कांग्रेस हमेशा आदिवासियों के हितो को ध्यान में रखती है। उन्होंने कहां कि भाजपा के नेता सिर्फ अफवाहे फैला कर लोगों को भ्रमित कर रहे है। यहां कांग्रेस सरकार स्थिर और मजबूत है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वंय और कांतिलाल भूरिया रिटायरमेेंट की दहलीज पर हैं। कांतिलाल भूरिया का यह अंतिम चुनाव है, इसलिए उन्हें ये चुनाव जितवाएं। उन्होंने कहां कि प्रदेश सरकार चरणबद्ध तरीके से किसानों का कजार् माफ कर रही है। इस अवसर पर कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया और उजार् मंत्री प्रियव्रत सिंह भी उपस्थित थे।
कांतिलाल भूरिया के समर्थन में दिग्विजयसिंह की चुनावी सभा में बोले यह भूरिया का आखरी चुनाव ,बहुमत से जिताए