कमलनाथ सरकार के पाले से खिसका भाजपा का बागी विधायक
भोपाल।कमललनाथ सरकार को आज बड़ा झटका लगा है। पिछले दिनों कमलनाथ के साथ खड़े नजर आए तथा कांग्रेस का साथ देने का दावा करने वाले भाजपा के एक बागी विधायक नारायण त्रिपाठी , पूर्व मंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पहुंचकर सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी में थे और उसी में रहेंगे।
मध्यप्रदेश की कमल नाथ सरकार को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। भाजपा के बागी विधायक नारायण त्रिपाठी मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा में था और भाजपा में ही रहूंगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में कभी भी सरकार बना सकती है और मैं सदन में बिल की वोटिंग को लेकर कन्फ्यूज हो गया था। नारायण त्रिपाठी ने कहा- मैं कभी कांग्रेस में नहीं गया था।
उन्होंने कहा- कांग्रेस में ना कोई नेतृत्व है और ना ही कोई सोच। मैहर का विकास मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। नारायाण त्रिपाठी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा ने ही नारायण त्रिपाठी को मनाया है। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा- नारायण त्रिपाठी भाजपा के थे और भाजपा के ही रहेंगे।
कमलनाथ सरकार के पाले से खिसका भाजपा का बागी विधायक