लक्ष्मण सिंह धरने के बाद आज शिवराज से मिले ,राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी
कांग्रेस विधायक एवं दिग्विजय सिंह छोटे भाई लक्ष्मण सिंह की आज और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात सियासी पारा एकदम बढ़ गया है ।पिछले कई दिनों से लक्ष्मण सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं ।चाचौड़ा तहसील को जिला बनाने की मांग को लेकर वह दिग्विजय सिंह के बगले के बाद धरना भी दे चुके है।अभी लक्ष्मण ओर शिव के बीच मुलाकात के बाद दिग्विजयसिंह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और गुना जिले के चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया। मुलाकात के बाद शिवराज और लक्ष्मण सिंह दोनों ने ही इसे केवल सौजन्य भेंट बताया।
शिवराज सिंह ने मीडिया से कहा कि वे मेरे मित्र हैं। हम संसद में साथ रहे हैं, विधानसभा में भी साथ हैं। कोई और बात नहीं है। उन्होंने लक्ष्मण सिंह की चाचौड़ा तहसील को जिला बनाए जाने की मांग का भी समर्थन किया। शिवराज सिंह ने कहा कि अगर कोई मांग उठा रहा है तो इसका मतलब यह है कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
दिग्विजय के यहां दिया था धरना
मंगलवार को लक्ष्मण सिंह ने बड़े भाई दिग्विजय सिंह के भोपाल स्थित निवास पर समर्थकों के साथ धरना दिया था। वे चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह से बातचीत करने और समझाने के बाद उन्होंने समर्थकों के साथ धरना खत्म कर किया।इसके पूर्व भी लक्ष्मण सिंह
कर्ज माफी पर सवाल उठा चुके है।
कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी के बयान ' दस दिन में किसानों का कर्जा माफ" पर सिंह ने कहा था कि कांग्रेस को इसके लिए जनता से माफी मांगना चाहिए। गौरतलब है कि लक्ष्मण सिंह करीब नौ साल तक भाजपा में रह चुके हैं। 2004 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। वे राजगढ़ संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद भी चुने गए। जून 2013 में वे फिर कांग्रेस में शामिल हो गए।
लक्ष्मण सिंह धरने के बाद आज शिवराज से मिले ,राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी