सिंधिया एवं कमलनाथ की जोड़ी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपना कोशल दिखाएंगी
भोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जिस तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं कमलनाथ की जोड़ी ने मध्यप्रदेश में धूम मचा कर सत्ता पर कब्जा किया था। उसी तरह यह जोड़ी फिर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपना जादू चलाने के लिए जाएगी। संभावना है कि यह जोड़ी दशहरे के बाद अपने चुनावी आगाज करेगी।
महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव 21 अक्टूबर को होने जा रहे हे जिसमे मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश से लगे महाराष्ट्र के इलाकों में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे ।सीएम कमलनाथ प्रदेश में अपने 9 महीने के कार्यकाल का ब्यौरा भी महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में जनता के सामने रखेंगे, ताकि कांग्रेस के विचार और काम करने के तरीकों से महाराष्ट्र के वोटरों को लुभाया जा सके।कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कमलनाथ सिंधिया की जोड़ी को मिली कामयाबी के बाद अब महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में आजमाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पार्टी ने सीएम कमलनाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पार्टी का स्टार प्रचारक घोषित किया है।
पार्टी ने सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा को भी अपना स्टार प्रचारक बनाया है. पार्टी की कोशिश है कि मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र के चुनाव में भी जीत का परचम लहराया जाए।यदि पार्टी महाराष्ट्र के चुनाव में जीत हासिल करती है तो निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी और यही कारण है कि पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों में कांग्रेस पार्टी के नेताओं समेत फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी शामिल किया है।
महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं उससे पहले कांग्रेस के स्टार प्रचारक पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के महाराष्ट्र दौरे का कार्यक्रम बनाना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक दशहरे के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ महाराष्ट्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश के झाबुआ विधानसभा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के साथ ही महाराष्ट्र के चुनाव में भी धुआंधार तरीके से पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
सिंधिया एवं कमलनाथ की जोड़ी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपना कोशल दिखाएंगी