25 नवम्बर को मप्र ओर 14 दिसम्बर को दिल्ली में मोदी सरकार के आर्थिक मोर्चे पर असफल होने पर कांग्रेस का आंदोलन
भोपाल।देश में बढ़ती आर्थिक बदहाली एवं बेरोजगारी के असंतोष के चलते कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में 25 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर बीजेपी के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करेगी। वही 14 दिसंबर को नई दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन का शंखनाद करेंगी।साथ ही कमलनाथ सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।
आज इसी को लेकर मध्य प्रदेश के प्रभारी महामंत्री दीपक बावरिया एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक आहूत की थी। जिसमें सभी मंत्रिमंडल के सदस्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमुख रुप से बैठक में मौजूद थे।कमलनाथ ने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते देश गर्त में जा रहा है।जिससे देश और प्रदेश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। उन्होंने सभी नेताओं से कहा कि आगामी 25 नवंबर को सभी जिला मुख्यालय पर आर्थिक बदहाली को लेकर मोदी सरकार को बेनकाब किया जाए।
इसी तरह 14 दिसंबर नईदिल्ली में एक बड़ा आंदोलन कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ करने जा रही जिसमे देश के सभी राज्यो के कांग्रेस नेता ओर कार्यकर्ता शामिल होंगे।इसके लिए उन्होंने सभी मंत्री ओर जिला अध्यक्षों को तैयारी करने का आव्हान किया।
बैठक में कई नेताओं ने मंत्रियों द्वारा काम नहीं करने का मुद्दा भी उठाकर बावरिया का ध्यान आकृष्ट किया ओर कहा की मंत्री कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहे।बावरिया ने कहा कि मंत्रियों को कार्यकर्ताओं के काम करना होगे ओर जो वचन पत्र में वादे किए गए उनको पूरा करने के लिए भी कार्यवाही करना होगी।
25 नवम्बर को मप्र ओर 14 दिसम्बर को दिल्ली में मोदी सरकार के आर्थिक मोर्चे पर असफल होने पर कांग्रेस का आंदोलन