आंतकी हमले की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की समिति में शामिल करना वीर जवानों का अपमान - कांग्रेस
नईदिल्ली।भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को आज रक्षा मंत्रालय की संसदीय कार्य समिति में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है और कहा की आंतकी हमले के आरोपी को रक्षा मंत्रालय की समिति में शामिल करना क्या देश के वीर जवानों का अपमान नहीं है?
साध्वी प्रज्ञा को गुरुवार को 21 सदस्यीदय संसदीय समिति में शामिल किया गया है। जिस पर मालेगांव विस्फोट मामले में उस पर कई गंभीर आरोप हैं। किसकी न्यायालय में सुनवाई जारी है। इस समिति के प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होगे।
प्रज्ञा ठाकुर को शामिल किए जाने पर कांग्रेस ने आलोचना की है। कांग्रेस ने ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा आखिरकार मोदी जी ने प्रज्ञा ठाकुर को दिल से माफ कर दिया है! आंतकी हमले की आरोपी को रक्षा मंत्रालय की समिति में जगह देना उन वीर जवानों का अपमान हे जो आंतकवादियों से देश को सुरक्षित रखते है। इधर कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने कहा कि जिनके ऊपर आतंकी धमाकों में शामिल होने का आरोप है, उन्हें इतनी महत्वपूर्ण समिति में जगह दी गई है। कांग्रेस का कहना है कि जो महिला सांसद गोडसे का समर्थन करती रही हों, उनके शामिल होने से सुरक्षाबलों का अपमान हुआ है।
बीजेपी सांसद का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह महात्माे गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता चुकी हैं वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व प्रमुख दिवंगत हेमंत करकरे को लेकर भी काफी अपमान जनक बयान दिया था।
आंतकी हमले की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की समिति में शामिल करना वीर जवानों का अपमान - कांग्रेस