गांधी की विचारधारा जन जन तक पहुंचाना चाहिए - डॉ सान्याल। गांधी जैसे कपड़े पहनने से कोई गांधी नहीं हो जाता - नरेश यादव

गांधी की विचारधारा जन जन तक पहुंचाना चाहिए - डॉ सान्याल
गांधी जैसे कपड़े पहनने से कोई गांधी नहीं हो जाता - नरेश यादव
उज्जैन। प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक एवं हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष डॉ शंकर सिंह जी सान्याल ने कहा है कि गांधी की विचारधारा जन जन तक पहुंचाने के लिए देश में सेमिनार जैसे आयोजन कर उन्हें युवाओं को जोड़ने के लिए सरकार को  इस दिशा में कदम उठाना चाहिए ।
      श्री सान्याल आज यहां प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा कर रहे थे।उन्होंने मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने गांधी से जुड़े कई  संस्मरण सुनाएं।वह काफी लंबे अरसे से हरिजन सेवक संघ से जुड़े हुए उन्होंने निर्मला देशपांडे  के साथ उपाध्यक्ष की हैसियत से काम किया। उनके बाद से वह हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष बने।  उन्होंने कहा कि गांधी एक बहुत बड़ी विचारधारा हे। उसको अलग अलग नजरिया से देखा जाता है। वह भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बारे में उनसे पूछा गया था वह उसका जवाब दे रहे थे। जिसमे प्रज्ञा ठाकुर ने गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहा था। उन्होंने कहा कि गांधी को समझना बहुत मुश्किल है। गांधी के नाम से कोई क्या बोल रहा है उससे हमको कोई मतलब नहीं है ।गांधी की अच्छाइयों को लेकर  जो काम कर रहा है उससे हमको मतलब है। उन्होंने नरेंद्र मोदी की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने गांधी जी के स्वच्छता अभियान को अपनाया है। और उसे जन-जन तक पहुंचाया है यह मोदी सरकार का गांधी के काम को आगे बढ़ाने के समान हे।
    उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ विदेशों में भी गांधी को पूरी दुनिया जानती है । उनके 108 देशों में गांधीजी के स्टेचू एवं मार्गों का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि जिस साम्राज्यवाद के खिलाफ अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते रहे और उनके खिलाफ भारत में असहयोग आंदोलन से लेकर ,भारत छोड़ो आंदोलन किया हो उसी बिट्रिश पार्लियामेंट के सामने गांधी जी की मूर्ति लगी हुई है। यह गांधी की सोच और उनकी विचारधारा ने बदला है। उन्होंने कहा कि गांधी अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने अहिंसा के दम पर भारत देश को अंग्रेजों के चुंगल से मुक्त कराएं। 
    मीडिया से चर्चा करते हुए उनके साथ आए हरिजन सेवक संघ के उपाध्यक्ष नरेश जी यादव ने कहा कि गांधी जैसे कपड़े पहनने से कोई गांधी नहीं हो जाता । गांधी के जो विचार था कि वह सबसे अंतिम व्यक्ति के बारे में सोचते थे और उनकी सेवा करते थे।उन्होंने कहा कि वही असली गांधी है। उन्होंने कहा कि गांधी के रास्ते पर जो भी पार्टी चलेगी वह देश आगे की ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि हरिजन सेवक संघ देश में तीन सौ हाईस्कूल  चलाता है।जिसमे दलित बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि स्कूल में उच्च दर्जे की पढ़ाई होती है।यह स्कूल का सौभाग्य कहो की वहा से विधा अध्ययन करने वाला बालक देश के उच्च पायदान याने राष्ट्रपति के पद पर पहुंचा उन्होंने कहा कि वह देश के राष्ट्रपति के आर नारायण थे। मीडिया से चर्चा के दौरान समाजसेवी एवं सेवाधाम के मुख्य सुधीर भाई भी मौजूद थे।इसके पूर्व डॉ सान्याल एवं श्री यादव का प्रेस क्लब के साथियों ने स्वागत किया।