केन्द्र सरकार की भेदभाव नीति के खिलाफ कांग्रेस का धरना 

केन्द्र सरकार की भेदभाव नीति के खिलाफ कांग्रेस का धरना
 उज्जैन। म.प्र. सरकार के साथ केन्द्र सरकार के द्वारा किये जा रहे भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी उज्जैन द्वारा आज सोमवार को गोपाल मंदिर पर धरना प्रदर्शन प्रदर्शन कर मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किए गए।कांग्रेस के नेताओ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार म.प्र. में अतिवृष्टि व अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्र में काफी नुकसान होने के बाद भी राहत राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही वहीं बीजेपी मप्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रदेश की जनता को क्या बता रही है ।जबकि जनता भाजपा की सारी हकीकत जानते हे।
   कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि  मोदी सरकार द्वारा अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान व किसानों की सहायता हेतु पक्षपात कर मध्य प्रदेश को इससे वंचित किया जा रहा है।राष्ट्रीय आपदा कोष पर सभी राज्यो का बराबरी का अधिकार होता है,ओर मध्यप्रदेश में भले ही कांग्रेस की सरकार हो पर सांसद तो लगभग सभी भाजपा के है,वह भी अपने दायित्व का निर्वहन नही कर रहे हे उनके द्वारा अभी तक केंद्र की सरकार से इस संबंध में कोई मांग भी नही की गई वही दूसरी ओर  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नुकसान के मैदानी सर्वे व आकड़ो के साथ देश के प्रधानमंत्री ग्रह मंत्री से मुलाकात कर मदद की मांग भी की है।जिसे अनदेखा किया जा रहा है। धरने को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, अनेक वक्ताओं ने धरने को संबोधित किया।