खेती का टैक्टर से अपने खेत में आनंद लेते शिवराजसिंह चौहान
भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजनीति से जब भी उन्हें फुर्सत मिलती वह अपने घर जाकर खेती किसानी का काम कर वहां लुत्फ उठाते है। मुख्यमंत्री रहते वह किसानों के पास जाकर उनकी सुख दुख की सूध लेते रहे थे।परन्तु अब वह खुद अपने खेत में गेंहू की फसल टैक्टर से बौते नजर आ रहे है।शोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
राजनीति में हर समय सक्रिय रहने और किसानों से मिलने खेतों तक पहुँचने वाले शिवराज सिंह चौहान आज स्वयं अपने खेत में ट्रैक्टर से बोनी करते हुए नजर आए| चौहान बुधवार को विदिशा में अपने खेत पर पहुंचे और उन्होंने अपने खेत में ट्रैक्टर चलाया। ट्रैक्टर चलते वीडियो उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया और लिखा कि आज ट्रैक्टर से गेंहू की बोवनी की। आत्मिक सुख मिला, क्योंकि ये गेंहू की फसल जब तैयार होगी तो इससे उपजे अनाज से कई लोगों का पेट भरेगा।
पूर्व सीएम ने ट्वीट कर लिखा 'सचमुच में खेती करने का आनंद ही अलग है! मैंने बचपन में भी खेती की है। तब बड़ी संख्या में ट्रैक्टर नहीं होते थे, बैलों में जुती नाड़ियाँ चलती थी। कंधे पर ढुली टांगकर उसमें रखे हुए अनाज को हाथ से पोर में डालते थे जिसे ऊरना कहते थे।उन्होंने आगे लिखा अब अधिकतम खेती ट्रैक्टर से होती है, बैल बेरोजगार हो गए हैं। मैंने भी आज ट्रैक्टर से ही गेंहू की बोवनी की। आत्मिक सुख मिला, क्योंकि ये गेंहू की फसल जब तैयार होगी तो इससे उपजे अनाज से कई लोगों का पेट भरेगा। खेती कठिन है लेकिन फिर भी खेती का आनंद ही अलग है।
खेती का टैक्टर से अपने खेत में आनंद लेते शिवराजसिंह चौहान