मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मनाली में सादगी से मनाया अपना जन्मदिन
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना जन्मदिन बड़ाग्रां मनाली स्थित पांच सितारा होटल में सादगी और करीबियों के साथ मनाया। कमलनाथ के जन्मदिन पर हजारों की संख्या में उनके चाहने वाले एक दिन पूर्व ही दिल्ली में बधाई देने हजारों की संख्या में पहुंचते थे। इस बार उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री अपना पहला जन्मदिन मनाली में अपने होटल में मनाया।
कमलनाथ के करीबी दोस्त और कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी ने कहा कि कमलनाथ ने अपना जन्मदिन मध्यप्रदेश से हजारों किलोमीटर दूर मनाली में बहुत सादगी से मनाया है। इसके पीछे यही मकसद और कमलनाथ की सोच है कि उनके चाहने वाले बेवजह दूर-दूर से सफर कर धन व समय की बर्बादी न करें।
जितना पैसा दूर-दूर से आने-जाने, केक, खानपान और गिफ्ट आदि में खर्च होता है, वह सब पैसा गरीब और बेसहारा लोगों की मदद में खर्च करें तो यह उनके लिए सबसे बड़ी खुशी होगी। नेगी ने कहा कि जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए अब अनेक साधन मौजूद हैं। सोशल मीडिया विशेष सुविधा है। देवेंद्र नेगी ने कहा कि कमलनाथ का यह पारिवारिक टूर है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मनाली में सादगी से मनाया अपना जन्मदिन