नगर निगम की टीम ने पानी के पाउच बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मार कर बीस हजार के पाउच जब्त किए
उज्जैन। निगम निगम ने प्लास्टिक की सामग्री के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाए जाने के बाद कई तरह की समझाइश देने के बावजूद में लगातार अमानक स्तर की प्रतिबंधित प्लास्टिक सामान में सप्लाई की जा रही है। जो आम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसको लेकर नगर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है। आज उद्योगपूरी में पानी के पाउच बनाने की फैक्ट्री पर निगम अधिकारियों ने छापा मारकर बीस हजार पानी के पाउच जब्त कर फैक्ट्री सील की गई है।साथ ही दस हजार काजुर्माना भी लगाया है ।
नगर निगम अधिकारियों की टीम ने सुबह मक्सीरोड उद्योगपुरी की फैक्ट्री में छापा मारकर यहां से 20 हजार से अधिक पानी के पाउच
बरामद किये। अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक पर 10 हजार रुपये के जूर्माने की कार्रवाई करने के बाद फैक्ट्री सील कर दी। मक्सीरोड उद्योगपुरी में सोनम इंडस्ट्री के नाम से पानी की बाटल, पाउच आदि की फैक्ट्री स्थित है। इस फैक्ट्री में अमानक स्तर की प्रतिबांधित
पोलिथीन में पानी के पाउच तैयार किये जा रहे थे नगर निगम अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो सुबह उपायुक्त राजेश गुप्ता, स्वास्थ्य निरीक्षक पुरुषोत्तम दुबे आदि टीम के साथ फैक्ट्री पर पहुंचे और यहा प्लास्टिक की थैलिया
में भरे करीब 20 हजार पानी के पाउच बरामद किये।
अधिकारियों ने बताया कि पानी के पाउच तैयार करने और विक्रय पर प्रतिबध है उस्के बावजद फैक्ट्री संचालक सोमिल मित्तल द्वारा प्रतिबंधित पानी के पाउच तैयार कर विक्रय किये जा रहे थे फैक्ट्री संचालक के खिलाफ 10 हजार रुपये के जुर्माना की कार्रवाई कर फैक्ट्री को सील किया गया है ।
नगर निगम की टीम ने पानी के पाउच बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मार कर बीस हजार के पाउच जब्त किए