पंडित नेहरू के जन्मदिन पर प्रदेश में अनेक कार्यक्रम,उज्जैन में भी उन्हें याद किया
उज्जैन।देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की आज 130 जयंती पूरे देश में बड़े धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई गई।उज्जैन में भी पहली बार बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
पिछले 15 वर्षों से सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ओर नेता किसी महापुरुष की जयंती पर इस तरह इकट्ठा नहीं होते थे।सत्ता मिलते ही पद की लालसा में फिर एकजुट नजर आ रहै है । हालांकि प्रदेश स्तर पर कांग्रेस ने अनेक आयोजन पंडित नेहरू की याद में आयोजित किए है। खुद कमलनाथ भी भोपाल में कार्यक्रम में शरीक हुए। उज्जैन में गांधी नेहरू बालोद्यान में कांग्रेस कमेटी के संयोजन में पंडित नेहरू की याद में कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सभी वक्ताओं ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। शहर कांग्रेस कार्यालय में भी पंडित नेहरू के चित्र में पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी ने पंडित नेहरू के कई संस्मरण पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच साझा किए। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू खुद बैरिस्टर थे। वह चाहते तो अपनी जिंदगी शाही ठाट बाट से गुजार सकते थे।परन्तु उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ी ओर तीन हजार से अधिक दिन तक वह जेल में बन्द रहे। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता रहे ।उनका विश्व शांति का संदेश पूरा विश्व मानता आया है और आज भी सारा देश उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए आज पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारतीय जनता पार्टी जैसी पार्टी उन्हें बदनाम करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रही है जो पूरी तरह निंदनीय है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी डॉ बटुक शंकर जोशी, पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार, संजय ठाकुर, बृजमोहन गहलोत, अनंत नारायण मीणा ,अरुण वर्मा,जाहिद नूर ,रवि राय ,सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
पंडित नेहरू के जन्मदिन पर प्रदेश में अनेक कार्यक्रम,उज्जैन में भी उन्हें याद किया