राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की बल्ले बल्ले
जयपुर। राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में गहलोत सरकार के 1 साल के कामकाज पर जनता ने एक बार फिर से मोहर लगाते हुए 49 नगर पालिकाओं में से 961 वार्डों पर कांग्रेस की जीत दर्ज की जबकि 737 पर भाजपा विजय हुई।28 नगर पालिका पर कांग्रेस ने शानदार विजय हासिल की जबकि बीजेपी को 16 नगर पालिका पर विजय से संतोष करना पड़ा।इस बार बड़ी संख्या में निर्दलीय भी जीत कर आए है।
राजस्थान में मंगलवार को 49 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है।इनमें पिछले दिनों नवगठित 6 नगर पालिकाएं भी हैं। कांग्रेस ने कुल 28 पालिकाओं में जीत हासिल की है। वहीं भाजपा ने 16 पालिकाओं में जीत दर्ज की। इसके साथ तीन जगह निर्दलीय आगे रहे।2 जगह परिणाम बराबर रहा। कांग्रेस के खाते में प्रदेश के 961 वार्डऔर भाजपा के खाते में737 वार्डों की जीत आई है। बसपा के 16, माकपा के 3 और राकांपा के 2 पार्षद विजयी रहे।
मुख्यमंत्री- सरकार के कामकाज पर मोहर
निकाय चुनाव के परिणामों पर मुख्यमंत्री अशोकगहलोत ने कहा कि उम्मीद यही थी, अपेक्षा यही थी, उसके अनुकूल ही परिणाम आए हैं। यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि जनता ने मैंडेट दिया है। यह सोच कर के की सरकार जिस रूप में परफॉर्म कर रही है उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं, हम चाहेंगे कि जो समस्या शहर की भी है उनको प्रायरिटी से हल करें। जनता ने विश्वास प्रकट किया है उनकी अपेक्षा और आशाओं के अनुरूप सरकार काम करे।
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की बल्ले बल्ले