अपडेट बीजेपी के नगर अध्यक्ष जोशी को  हार्ट अटैक के बाद इंदौर में हुई एंजियोप्लास्टी

अपडेट
बीजेपी के नगर अध्यक्ष जोशी को  हार्ट अटैक के बाद इंदौर में हुई एंजियोप्लास्टी
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विवेक जोशी को आज दोपहर  माईनर हार्ट अटैक होने के बाद सी एच अपोलो में भर्ती किया गया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उन्हें इंदौर रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।अब वह खतरे के बाहर है।उज्जैन के दोनों विधायक उस दौरान वहां मौजूद थे।
      कल देर रात भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष घोषित होने के बाद जोशी का कल रात से ही स्वागत समारोह में व्यस्त हो गए। कार्यकर्ता भी उनका स्वागत देर रात तक करते रहे। आज अचानक दोपहर उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद सी एच अपोलो में इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा उनकी जांच पड़ताल की जा रही है  चिकित्सको की सलाह के बाद शाम उन्हें इंदौर सी एच अपोलो ले गए जहां उनकी जांच पड़ताल के बाद हार्ट की एक नली में ब्लाकेज पाया गया। चिकित्सको ने तत्काल उनकी एंजियोप्लास्टी कर दी।अब वह खतरे से बाहर है।
    जोशी के साथ उज्जैन के विधायक पारस जैन एवं डॉ मोहन यादव ,सुरेश गिरी ,मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना आदि मौजूद थे।
    आज दोपहर जैसे ही जोशी के बीमारी की खबर आई बीजेपी कार्यकर्ताओं अस्पताल पहुंचने लग गए। बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे।