बीजेपी के नगर अध्यक्ष जोशी को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कििया
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विवेक जोशी को आज दोपहर माईनर हार्ट अटैक होने के बाद सी एच अपोलो में भर्ती किया गया। श्री जोशी कल रात्रि भारतीय जनता पार्टी की जारी सूची में दुबारा नगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हुई थी। शाम को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजन भी निरस्त कर दिया गया। जैसे ही खबर आई बीजेपी नेताओ ओर कार्यकर्ताओं का ताता अस्पताल में लग गया।
कल देर रात भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष घोषित होने के बाद जोशी का कल रात से ही स्वागत समारोह का दौर स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा था। आज अचानक उनकी तबीयत दोपहर में नासाज हुई तो उन्हें सी एच अपोलो में इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा उनकी जांच पड़ताल की जा रही है पता चला कि चिकित्सको ने उन्हें इलाज के लिए इंदौर ले जाने की सलाह दी है।जैसे ही जोशी के बीमार होने की खबर आई बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा अस्पताल में लग गया।बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे।
इधर भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि बीजेपी के लोकशक्ति कार्यालय में आज शाम जोशी का होने वाला स्वागत समारोह स्थगित कर दिया गया है।
बीजेपी के नगर अध्यक्ष जोशी को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती किया