भाजपा में रायशुमारी तो महज ओपचारिक, जिला में शेखावत और शहर में जोशी के नाम की घोषणा होना बाकी

रायशुमारी तो महज ओपचारिक, जिला में शेखावत और शहर में जोशी के नाम की घोषणा होना बाकी
 उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी में पूरे प्रदेश के जिला एवं शहर अध्यक्षों को निर्वाचन आपसी रायशुमारी से किए जाने की कवायद चल रही है। परंतु रायशुमारी में जिन नेताओं की पसंद रही होगी उनका नतीजा तो शायद ही सबके सामने आ पाएगा। क्योंकि संगठन चुनाव में उन्हीं लोगों की पसंद को प्रमुखता दिए जाने की संभावना है जो पार्टी के लिए लाभदायक माना जा रहा है। उज्जैन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक दिलीप शेखावत एवं  शहर जिला अध्यक्ष पद पद विवेक जोशी की ताजपोशी दोबारा होने की पूरी संभावनाएं भाजपा गलियारे में व्यक्त की जा रही है।
     भारतीय जनता पार्टी में हमेशा ही  उन नेताओं को प्रमुखता देती आई है जो संगठन के काफी नजदीक रहा हो। इसी कारण भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र की दुहाई देते हुए रायशुमारी का नौटंकी करती आई है।ताकि आम लोग एवं पार्टी नेताओ में यह संदेश दिया जा सके की सबकी पसंद का कार्यकर्ता को मण्डल या जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पिछले दिनों  मंडल चुनाव में भी हम सबने यही देखा कि जिन लोगों ने अपने समर्थकों के पक्ष में रायशुमारी की थी उन लोगों का निर्वाचन में कहीं अता पता नहीं था। बल्कि उन लोगों का चयन कर दिया गया जो बड़े नेताओं की पसंद के थे। 
       इसी कारण भारतीय जनता पार्टी की रायशुमारी पर भी पार्टी के अंदर से ही कई लोगो ने सवाल उठाये थे, परन्तु उनकी आवाज को दबा दिया गया। इसी कारण माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में रायशुमारी तो मात्र औपचारिकता बनकर रह जाएगी और उन्हीं लोगों को चयन में प्रमुखता  दी जाएगी जो विधायकों की पसंद का होगा। इसलिए माना जा रहा है शहर अध्यक्ष पद पर विवेक जोशी की ताजपोशी दुबारा तय है।जबकि जिला अध्यक्ष पद पर दिलीप शेखावत की घोषणा मात्र ओपचारिक ही है। यह घोषणा आज रात या कल तक हो सकती है।
        हालाकि राजनीतिक आकाओं की पसंद को दरकिनार कर देखा जाय तो शहर अध्यक्ष के लिए रायशुमारी में नगर निगम अध्यक्ष सोनू गहलोत,अमित श्रीवास्तव,रामेश्वर दुबे प्रमुख नेता बन कर उभरे है।परन्तु राजनीतिक गलियारे में यह माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के पूर्व ये नेता वर्तमान विधायकों को चुनौती देते हुए देखे गए थे ,इसी कारण इनकी बजाय कोई भी चलेगा कि तर्ज पर यस मेन विवेक जोशी की फिर से ताजपोशी किए जाने की संभावना मानी जा रही है।
      इसी तरह जिला अध्यक्ष पद पर यही गणित हे वहां भी दिलीप शेखावत का नाम तय माना जा रहा है। डॉ तेजबहादुर सिंह , राजपालसिंह सिसोदिया,पूर्व मंडी अध्यक्ष बहादुर सिंह बोर मुंडला सहित ओर भी नाम थे।परन्तु सबको दरकिनार किए जाने की ख़बर है।