भारत बचाओ रैली में उज्जैन से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नई दिल्ली रवाना
उज्जैन।मोदी सरकार के खिलाफ कल होने वाली भारत बचाओ रैली में मध्य प्रदेश से 50 हजार कार्यकर्ता आज ट्रेनों एवं बसो के माध्यम से नईदिल्ली के लिए रवाना हो गए। उज्जैन से भी एक हजार कार्यकर्ता रवाना हुए। जिनमे जिले के चारों विधायक, पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी शामिल है।
आज उज्जैन से सवेरे से दिल्ली जाने का सिलसिला शुरू हो गया था पूर्व विधायक डॉ बटुक शंकर जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को बसों से नई दिल्ली के लिए रवाना किया। साथ ही कई विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से बसों में कार्यकर्ताओं को सकुशल बिठाया और उन्हें बसों में रवानगी की। विधायक रामलाल मालवीय ने दी अपने कार्यकर्ताओं को बसों से रवाना किया।
पूर्व विधायक महंत राजेंद्र भारती शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष आजम शेख जिला ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष नारायण सिंह भाटिया गोपाल यादव,संजय ठाकुर,अनंतनारायण मीणा ,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजू जाटवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए।
भारत बचाओ रैली में उज्जैन से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नई दिल्ली रवाना