दिल्ली में सुबह हुए अग्निकांड में 43 लोगों की मौत, अवैधरूप से चलाई जा रही थी फैक्ट्री

दिल्ली में सुबह हुए अग्निकांड में 43 लोगों की मौत, अवैधरूप से चलाया जा रही थी फैक्ट्री
दिल्ली। रविवार सुबह पुरानी दिल्ली में अनाज मंडी के फिल्मिस्तान क्षेत्र के एक कारखाने में शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना में दम घुटने से 43 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना को दुखद  बताए ओर कहा कि बचाव कार्य पूरा हो गया तथा 16 लोग अस्पताल में गंभीर रूप से घायलों का  इलाज जारी है।इधर अवैध रूप से चल रहे इस कारखाने के मालिक के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि 56 से अधिक लोगों को आग से बचाया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना सुबह 5:22 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने लगी थी। उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार में स्थित इस इमारत में बचाव अभियान खत्म हो गया है। दमकल अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। हालांकि, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
   इधर पुलिस ने घटना के जिम्मेदार कारखाना मालिक के भाई को गिरफ्त में ले लिया जिससे पूछताछ जारी है।
 आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग ने तीन इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयावाह रही होगी।नईदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिजनों को दस - दस लाख मुआवजे का ऐलान किया है।