दिव्यांगों के पुनर्वास में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर उज्जैन कलेक्टर मिश्र को उपराष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किया

दिव्यांगों के पुनर्वास में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर उज्जैन कलेक्टर मिश्र को उपराष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किया
 उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला कलेक्टर शशांक मिश्र में अपने व्यक्तिगत प्रयासों के चलते हैं दिव्यांगो के लिए और उनके पुनर्वास के लिए कई अनूठी पहल की है। उसी के चलते आज नई दिल्ली में उन्हें और जिले को सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
    दिव्यांगों के लिए पुनर्वास कार्य में उज्जैन जिला संपूर्ण देश में सर्वश्रेष्ठ आया है।सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय  एवम  अधिकारिता  मंत्रालय द्वारा उज्जैन जिले को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। कलेक्टर शशांक मिश्र ने उक्त पुरस्कार आज 3 दिसंबर को दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू के हाथों ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावर चंद गहलोत भी मौजूद थे।