कांग्रेस का स्थापना दिवस पर झंडा वंदन के साथ शांति मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल
उज्जैन।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 135 वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित किया गया है। जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस जन झंडा वंदन में शामिल होकर शांति मार्च भी निकाला।
जिला कांग्रेस कमेटी के अगुआई में आज सवेरे कांग्रेस कार्यालय में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। झंडा वंदन के बाद शहर कांग्रेस कार्यालय से एक शांति मार्च क्षीरसागर स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचा। इस शांति मार्च में कार्यकर्ता संविधान बचाओ देश बचाओ के नारे लगा रहे थे। शांति मार्च में कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारियों से सहित जिलाध्यक्ष कमल पटेल, पूर्व सांसद सत्यनारायण भगवान पूर्व विधायक डॉ बटुक शंकर जोशी, राजेंद्र भारती, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आजम शेख अशोक भाटी, नारायण सिंह भाटिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी, सुल्तान लाला, अशोक यादव ,जयसिंह दरबार,अनंतनारायण मीणा, संजय ठाकुर, पुरुषोत्ततम नाग राज, चंद्रभान सिंह चंदेल, लालचंद भारती,अरुण रोचवानी,अंजू जाटवा,दीपक महरे , नाना तिलकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
कांग्रेस का स्थापना दिवस पर झंडा वंदन के साथ शांति मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल