कांग्रेस के शांति मार्च में कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में एनआरसी एवं नागरिक संशोधन कानून लागू नहीं होगा,शांति मार्च से दस हजार से अधिक लोग शामिल

कांग्रेस के शांति मार्च में कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में एनआरसी एवं नागरिक संशोधन कानून लागू नहीं होगा,शांति मार्च से दस हजार से अधिक लोग शामिल
भोपाल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज साफ शब्दों में कहा है कि प्रदेश में एनआरसी एवं नागरिक संशोधन विधेयक लागू नहीं किया जाएगा। यह कानून जनविरोधी, धर्म विरोधी और लोगों को आपस में बांटने वाला कानून है।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेसी सरकार रहते हुए इसे कतई लागू नहीं किया जाएगा।
        कमलनाथ आज काग्रेस कमेटी के आह्वान पर निकले शांति मार्च में संबोधित करते कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शांति मार्च में सभी धर्मों को जोड़ने वाला है इसलिए प्रदेश के सभी  लोगों को कांग्रेस का शांति मार्च में जोड़कर देश विरोधी कानून का विरोध कर रही है। इस शांति मार्च में 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। मार्च में लोग गांधी टोपी पहने हुए हाथ में तिरंगा तथा एनआरसी एवं नागरिक संशोधन का विरोध करती हुई तख्तियां हाथों में लिये हुए थे।
    शांति मार्च के दौरान सभी धर्मों के धर्मगुरु के साथ सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी धर्मों एवं सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ताओं मौजूद थे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता सभी पदाधिकारी पदाधिकारी शामिल रहे।