कांग्रेस नेता अमानउल्ला खान को सुपुर्दे खाक किया,बड़ी संख्या में जनाजे में हुए लोग शामिल

कांग्रेस नेता अमानउल्ला खान को सुपुर्दे खाक किया,बड़ी संख्या में जनाजे में हुए लोग शामिल
     उज्जैन। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमाना उल्ला खान का आज जनाजे की नमाज के बाद उन्हें मौलाना मोज कब्रिस्तान पर दफना दिया गया।उनके जनाजे में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता ओर मुस्लिम समाज के प्रमुख नेताओ ने हिस्सा लिया।
 जनाजे में शहर काजी खलिकुरेहमान विधायक रामलाल मालवीय, महेश परमार पूर्व विधायक डॉ बटुक शंकर जोशी, राजेंद्र भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुल्तान लाला, शाकिर भाई खाल वाला, एडवोकेट जाहिद नूर, हज कमेटी के पूर्व चेयरमै तनवीर अहमद, सनवर पटेल जनपद के पूर्व अध्यक्ष अफसर पटेल हाफिज कुरैशी इकबाल भाई भेरूगढ़ वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश शर्मा,मनीष शर्मा, चेतन यादव आदि  शामिल थे।
   मिर्ज़ा नईम बेग मार्ग स्थित उनके निवास से उनका जनाजा निकला। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जनाजे की नमाज मौलाना मोहम्मद अली ने अता कराई। इसके बाद का जनाजा मौलाना मौज कब्रिस्तान ले जाया गया जहां उन्हें धार्मिक रीति के अनुसार दफनाया गया।