कमलनाथ सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा आक्रोश आंदोलन
उज्जैन। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की लोकशक्ति कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिसमे 19 दिसम्बर को होने वाले युवा आक्रोश आंदोलन एवं 16 से 18 दिसम्बर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
भाजयुमो नागर सह मीडिया प्रभारी अपूर्व देवड़ा ने बताया कि "युवा आक्रोश आंदोलन" भाजयुमो नगर अध्यक्ष अमय आप्टे के नेतृत्व में किया जाएगा। 19 दिसंबर को 12 बजे टावर चौक से पुलिस कंट्रोल रूम तक प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं भाजपा सरकार के समय मेधावी छात्र - छात्राओं को स्मार्ट फोन और लैपटॉप मिलते थे। कमलनाथ सरकार अभी तक स्मार्ट फ़ोन और लैपटॉप वितरित नहीं कर पाई है। इसके विरोध में 16 से 18 दिसंबर तक नगर के कॉलेज, कोंचिंग संस्थान, प्रमुख चौराहे, बस स्टॉप एवं हाट बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।
भाजयुमों नगर अध्यक्ष अमय आप्टे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने जो वादे किए थे उनमें से एक भी वादा मध्य प्रदेश की वादाख़िलाफ़ी करने वाली कांग्रेस सरकार ने पूरा नही किया है। युवाओ को बेरोजगारी 4000 भत्ता देने का वादा हो या फिर रोजगार देने का प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने युवाओ के साथ छल किया है। 19 दिसंबर को कमलनाथ सरकार की वादाखिलाफी और नाकामियों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा "युवा आक्रोश आंदोलन" करेगा।
बैठक को उज्जैन दक्षिण विधायक मोहन यादव, भाजपा नगर महामन्त्री सुरेश गिरी, धनंजय शर्मा, दिग्विजय सिंह चौहान ने संबोधित किया।
बैठक में युवा मोर्चा के प्रशांत चंदेरी, प्रदीप नाहर, श्रीपाल रजावत, भुवनेश शर्मा, पीयूष साहू, विनोद मालवीय, रवि लोट, पीयूष जैन, विशाल फतरोड, हितेश नागदेव, सुमित वेदी, निखिल सोलंकी, रवि बाथम, प्रिंस दीक्षित, लक्की दरबार, सतीश सिंदल आदि नगर पधाधिकारी एवं मंडलाध्यक्षगण मौजूद थे।संचालन भाजयुमो नगर महामंत्री अमेय शर्मा ने किया और आभार भाजयुमो नगर महामंत्री योगेश सांगते ने माना।
कमलनाथ सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा आक्रोश आंदोलन