उज्जैन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस नईदिल्ली जाते समय दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल

उज्जैन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस नईदिल्ली जाते समय दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल
 उज्जैन। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नईदिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली में शामिल होने जा रहे हैं उज्जैन जिले के 8 कार्यकर्ता एक बस दुर्घटना में घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया।एक घायल को रोहतक मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।
    महिदपुर विधानसभा क्षेत्र की झारडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम सिंह सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता बस में सवार थे। जब यह बस हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी के समीप पहुंची तभी एक डंपर ने टक्कर मार दी । जिससे दुर्घटना में ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह सहित 8 कार्यकर्ता घायल हो गए। जिनका समीप अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में सुरेन्द्र सीह को रोहतक के मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती किया गया। हालांकि ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह को भी फैक्चर होने के कारण हाथ में गंभीर चोट लगी है सभी घायलों को पेट उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जिन्हें उज्जैन रवाना किया गया।