उज्जैन में माफियाओं के खिलाफ पहली कार्रवाई, भदाले का तीन मंजिला मकान पर पोकलेन एवं जेसीबी चली
उज्जैन।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार द्वारा प्रदेश में चलाया जा रहा माफियाओं के खिलाफ अभियान आज उज्जैन में भी शुरू हुआ। आज बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकेश भदाले के अवैध रूप से बनाए गए उसके मकान पर पोकलेन एवं जेसीबी मशीन से तोड़ने का काम आज रात से शुरू हुआ । उसकी तीन मंजिला इमारत तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम साथ पूरी टीम पहुंची।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे हैं माफियाओ के खिलाफ अभियान पूरे प्रदेश में जोर जोर से चल रहा है। इंदौर में भी बड़ी संख्या में इमारतों को जमींदोज किया गया। वहीं पुलिस कार्यवाही कर माफियाओं पर शिकंजा कसा गया। ग्वालियर, जबलपुर में भी बड़ी कार्रवाई की जा रही है। आज उज्जैन में भी नगर निगम की टीम ने मुकेश भदाले के मकान पर निगम की पूरी टीम पोकलेन, जेसीबी सहित अन्य मशीनों के साथ उसका तीन मंजिला मकान तोड़ने की कार्रवाई करने पहुंची और कार्यवाही शुरू की गई। संभावनाएं की देर रात तक पूरा मकान जमींदोज कर दिया जाएगा।
इधर उज्जैन में अभी पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन ,खनिज माफियाओं सहित अन्य माफियाओं के खिलाफ जनता कार्रवाई का इंतजार कर रही है। प्रशासन उनके खिलाफ कब कमरकस कर मैदान में आता है यह देखने वाली बात होगी।
उज्जैन में माफियाओं के खिलाफ पहली कार्रवाई, भदाले का तीन मंजिला मकान पर पोकलेन एवं जेसीबी चली