आरक्षण संपन्न,उज्जैन जिला पंचायत में तीन वार्ड बढ़े, उज्जैन जनपद अध्यक्ष का पद महिला के हवाले
उज्जैन। उज्जैन जिला पंचायत सदस्य एवं जिले की विभिन्न छह जनपद पंचायतों के अध्यक्षों का भी आरक्षण जिला पंचायत कार्यालय में संपन्न हुआ। जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण जनसंख्या के आधार पर किया गया। इस बार तीन सदस्य बढ़ाए गए।इस तरह जिला पंचायत में 21 सदस्यों के बजाय 24 सदस्य का निर्वाचन किया जाएगा।
उज्जैन जिला के पंचायत कार्यालय में आज गोटी निकालकर उज्जैन जिले की छह जनपद अध्यक्ष का आरक्षण किया गया। महिदपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष हेतु अनुसूचित जाति महिला, बड़नगर में अनुसूचित जाति पुरुष, घटिया में पिछड़ा वर्ग पुरुष, तराना में पिछड़ा वर्ग पुरुष, उज्जैन जनपद में सामान्य महिला एवं खाचरोद में सामान्य पुरुष अध्यक्ष के लिए आज आरक्षण किया गया।
इसी तरह उज्जैन जनपद के तहत तीन जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होगे। इनके आरक्षण किए गए जिसमें वार्ड एक अजा पुरुष,वार्ड दो सामान्य पुरुष, वार्ड तीन अजा महिला। जनपद पंचायत घटिया में तीन जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होंगे जिनमें वार्ड नंबर चार पिछड़ा महिला ,वार्ड 5 सामान्य, वार्ड 6 अजा महिला। जनपद पंचायत तराना के अंतर्गत 4 वार्ड होंगे जिनमें वार्ड सात अजा पुरुष वार्ड 8 सामान्य ,वार्ड नो पिछड़ा महिला, वार्ड 10 सामान्य महिला।
जनपद पंचायत महिदपुर के अंतर्गत चार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होंगे जिनमें 11 सामान्य महिला ,12 सामान्य, 13 पिछड़ा महिला, 14 सामान्य महिला। इसी तरह खाचरोद जनपद पंचायत के अंतर्गत पांच जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होंगे जिनमें वार्ड नंबर 15 अजा पुरुष ,वार्ड 16 सामान्य महिला, 17 अजा महिला, 18 अजा महिला, 19 सामान्य।
बड़नगर जनपद पंचायत के तहत पांच जिला पंचायत के सदस्य निर्वाचित होंगे जिनमें 20 नंबर आदिवासी पुरुष 21 पिछला पुरुष, वार्ड 22 पिछड़ा, 23 पिछड़ा, 24 सामान्य। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन का आरक्षण 6 फरवरी को जिला पंचायत कार्यालय में संपन्न होगा
आरक्षण संपन्न,उज्जैन जिला पंचायत में तीन वार्ड बढ़े, उज्जैन जनपद अध्यक्ष का पद महिला के हवाले