बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध मे भाजपा का कल कलेक्टर कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन  

बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध मे भाजपा का कल कलेक्टर कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन
   उज्जैन।प्रदेश मे अपराध चरम पर है चहुं और अराजकता व्याप्त है अधिकारी स्वयं काँग्रेस कार्यकर्ताओं के भांति आचरण कर रहे हैं , तिरंगा हाथ मे लिए शांति पूर्ण प्रदर्शन करने वालों के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है , माफिया विरोधी अभियान के तहत गरीब और मज़लूमों को बेघर किया जा रहा है उनके रोजगार समाप्त किए जा रहे हैं ऐसे ही अनेक मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी आज कोठी स्थित कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी।
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष द्वेय विवेक जोशी एवं  बहादुर सिंह बोरमुंडला ने कही।मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार प्रदेश मे बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी , जिसके अंतर्गत सभी जिला मुख्यालयों पर हजारों की संख्या मे एकत्रित होकर भाजपा कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय का घैराव करेंगे एवं जिलाधीश को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौपेंगे ! इसी तारतम्य मे भाजपा उज्जैन नगर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान मे इंदौर विधायक रमेश मेन्दोला की अगुवाई मे हजारों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे सिंहस्थ मेला कार्यालय के सामने एकत्रित हो जिलाधीश कार्यालय का घैराव करेंगे जिसमे प्रमुख रूप से विधायक  पारस जैन  , बहादुर सिंह चौहान , महापौर मीना जोनवाल शामिल होंगे।जिलाध्यक्ष विवेक जोशी एवं बहादुर सिंह बोरमुंडला ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की ये धर्म युद्ध है जहां एक और सत्ता के नशे मे मदमस्त ये तानशाह सरकार और उसकी शह पर कार्य करने वाला ये दमनकारी शासकीय तंत्र हैं वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की जनता की आवाज़ बुलंद करता  और राष्ट्रवाद की अलख जगाता हुआ भारतीय जनता पार्टी का समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है ! अध्यक्ष द्वेय ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होने की अपील करते हुए कहा की देश के हृदय स्थल मे इस प्रकार का अन्याय एवं अनैतिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।