कल सहजयोग का 'चैतन्य रथ ' करेगा नगर भ्रमण ,सहजयोग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर घुम रहा देशभर में,मुख्य समारोह होगा सेठीनगर मुख्य केन्द्र

कल सहजयोग का 'चैतन्य रथ ' करेगा नगर भ्रमण ,सहजयोग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर घुम रहा देशभर में,मुख्य समारोह होगा सेठीनगर मुख्य केन्द्र
उज्जैन। परम पूज्य श्रीमाताजी निर्मला देवी द्वारा प्रणित सहजयोग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर चैतन्य रथ देशभर में भ्रमण करते हुए बुधवार को प्रात: 8 बजे उज्जैन में नरवर से प्रवेश करेगा। प्रात: 10 बजे सेठीनगर मुख्य केन्द्र पर रथ की अगवानी और मुख्य समारोह होगा। यहां से प्रात: 11.30 बजे चैतन्य रथ नगर भ्रमण पर निकलेगा। पुराने और नए शहर में भ्रमण पश्चात इंदिरानगर चौराहा से आगर के लिए रवाना हो जाएगा। 
यह जानकारी सहजयोग के नगर समन्वयक प्रदीप माणकचंद जैन ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार प्रात: 8 बजे नरवर और प्रात: 9 बजे नागझिरी में प्रवेश के दौरान जनकार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रात: 10 बजे सहजयोग मुख्य केन्द्र, परम पूज्य श्रीमाताजी निर्मला देवी मार्ग, 140 सेठीनगर पर अगवानी और मुख्य कार्यक्रम होगा। यहां से प्रात: 11.30 बजे चैतन्य रथ के साथ दोपहिया वाहनों पर सहजयोगी सवार होंगे और नगर भ्रमण के लिए शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा व्हाया लक्ष्मीनगर मेन रोड, घासमंडी चौराहा, शहीद पार्क, घंटाघर, फ्रीगंज ओव्हर ब्रिज होकर सख्याराजे धर्मशाला स्थित उपकेन्द्र पर पहुंचेगी। यहां से स्वागत पश्चात शोभायात्रा चामुण्डा माता चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, नईसड़क, कंठाल, सराफा, छत्रीचौक, टंकीचौक, मिर्जा नईम बेग मार्ग, तेलीवाड़ा, फाजलपुरा, गाड़ी अड्डा चौराहा, आगर मार्ग होकर इंदिरानगर चौराहा पहुुंचेगी। यहां से चैतन्य रथ आगर के लिए रवाना हो जाएगा। सहजयोग मुख्य केंद्र,सेठीनगर पर आयोजन की तैयारियों में सहजयोगी भाई-बहन जुटे हुए हैं।