पिछले वर्ष के मुकाबले प्रदेश में इस वर्ष रेप के 427 मामले कम दर्ज,  महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष की मीडिया से चर्चा

पिछले वर्ष के मुकाबले प्रदेश में इस वर्ष रेप के 427 मामले कम दर्ज,  महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष की मीडिया से चर्चा
उज्जैन। मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संगीता जोशी ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रेप के मामले पिछले वर्ष के मुकाबले 427 कम दर्ज हुए वहीं प्रदेश सरकार ने फिल्म छपाक को टैक्स फ्री कर फिल्म में दिखाई मानवीय संवेदनाओं का सम्मान किया है।
      श्रीमती जोशी ने मीडिया से चर्चा के दौरान आंकड़े पेश करते हुए कहा कि रेप के मामले में 2018 में 5252  एनसीआरबी में देश में प्रथम स्थान पर रहने के कारण प्रदेश चर्चा में था। परन्तु प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा एवं अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के कारण उनमें भय व्याप्त होने से बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 427 मामले कम दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि जब तक रेप के मामले पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाते हैं तब तक हमे उसके लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के 2013 में जस्टिस भानुमति कमेटी वूमन अंगेस्ट क्राइम कमेटी ने सिफारिश की है कि सरकारी एवं गैर सरकारी ऑफिस में महिलाओं निवारण प्रकोष्ठ होना बहुत जरूरी है इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। 
    उन्होंने कहा कि प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 136 विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने और उनके साथियों ने दौरा किया है तथा महिलाओं को जागरूकता लाने के लिए कई तरह के प्रयास किए। साथ ही महिलाओं को संविधान पढ़ने की आदत डालने की भी को लेकर उन्हें समझाइश दी गई। उन्होंने कहा कि मानवीय सवेदनाओ पर आधारित फिल्म छपाक  फिल्म को टेक्स फ्री किए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नारी के प्रति  सरकार का सम्मान है। इस अवसर पर दीक्षा यादव रूबी सहगल नमिता सोलंकी हिना यादव मौजूद थी।