अटल खेल मेला अंतर्गत राज्य स्तरीय मल्लखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ

अटल खेल मेला अंतर्गत राज्य स्तरीय मल्लखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ
 नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार आयोजित किए जाने वाले अटल खेल मेला अंतर्गत अमर शहीद राजाभाऊ महाकाल की स्मृति में राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को सांसद श्री अनिल फिरोजिया,महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल,निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
 नगर निगम द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन ग्रांड होटल परिसर में किया जा रहा है,प्रतियोगिता का समापन रविवार  23 फरवरी को किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों द्वारा मलखंब का प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर प्रतियोगिता संरक्षक श्रीमती राजश्री जोशी,संयोजक श्रीमती आरती तिवारी,नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी,एमआईसी सदस्य श्री राधेश्याम वर्मा,जोन अध्यक्ष श्री बुद्धि प्रकाश सोनी सुरेश गिरी ओम जैन,के.एस.श्रीवास्तव,मोहन बड़ोदिया,विशाल पांचाल,मनोहर गहलोत,राधेश्याम दुबे उपस्थित रहे।