भगवान देवनारायण जन्मोत्सव का चल समारोह 10 फरवरी को, शिवराज सिंह चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि आएंगे

भगवान देवनारायण जन्मोत्सव का चल समारोह 10 फरवरी को, शिवराज सिंह चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि आएंगे
उज्जैन।श्री भगवान देवनारायण जन्मोत्सव के तहत अखिल भारतीय गारी समाज अपने आराध्य देव का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मना रहा है। समाज द्वारा आगामी 10 फरवरी को शहर के प्रमुख मार्गो से एक चल समारोह निकाला जायेंगा जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सामाजिक न्याय परिसर पर सभा के रूप में परिवर्तित होगा।
      कार्यक्रम संयोजक भवरसिंह चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान देवनारायण गारी समाज के आराध्य देवता है उनका जन्म विष्णु के अवतार के रूप में हुआ उनका जन्मोत्सव प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाज के द्वारा भव्य पैमाने पर बनाया जाता है। उन्होंने कहा 31 जनवरी को उनके जन्मदिन से पूरे पखवाड़े पूरे देश एवं प्रदेश में यह जन्मोत्सव मनाया जाता।
       उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को हरसिद्धि चौक वैकुंठ धाम मंदिर से एक चल समारोह सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा।यह चल समारोह गोपाल मंदिर ,कंठाल, दौलत गंज चौराहा, मालीपुरा, देवास गेट होता हुआ सामाजिक न्याय परिसर पहुंचेगा। चल समारोह की समाप्ति के पश्चात एक सभा आयोजित की गई है जिसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उज्जैन के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सांसद अनिल फिरोजिया ,विधायक पारस जैन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डॉ बटुक शंकर जोशी अतिथि के बतौर सभा में शामिल होंगे।
     पत्रकार वार्ता के दौरान समाज के सुभाष चोधरी, रिटायर्ड नायाब तहसीलदार दलपत सिंह चोधरी,छगनलाल चोधरी आदि समाजजन मौजूद थे।