मछली से संबंधित नई तकनीकी के लिए दिल्ली में तीन दिवसीय कार्यशाला, उज्जैन से रायकवार भी शामिल

मछली से संबंधित नई तकनीकी के लिए दिल्ली में तीन दिवसीय कार्यशाला, उज्जैन से रायकवार भी शामिल
उज्जैन। भारत सरकार की सहयोगी संस्था के द्वारा देश के प्रमुख सहकारिता समितियों के प्रमुख का  तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज नईदिल्ली में शुभारम्भ हुआ।इस सेमिनार में मछली से सम्बन्धित नई तकनीकी का सहकारिता संस्थाओं के माध्यम से केसे लाभ प्राप्त किया जा सकता उसका देश के चुनिंदा सहकारिता नेताओं को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू किया गया।
       इस सेमिनार में प्रशिक्षित सहकारी संस्थाओं के प्रमुख लोगों को भारत सरकार चयनित कर उन्हें बड़ी जवाबदारी देने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उज्जैन से युवा माझी आदिवासी मत्स्य  सहकारी संस्था एवं मध्य झोन से  धनीराम रायकवार ,एवं बडनगर के हेमराज केवट अर्जुन भी दिल्ली सेमिनार में हिस्सा ले रहे है। इसके बाद पुणे में छह फरवरी से आठ फरवरी तक आयोजित कार्यशाला में रायकवार को आमन्त्रित किया गया है। इस सेमिनार में मछुआरा समाज की आर्थिक उन्नति के लिए नीली क्रांति को किस तरह विकसित कर समाज को स्वालंबी बनाने की दिशा में यह कार्यशाला मिल का पत्थर साबित होगी।