राकेश सिंह के स्थान पर वी डी शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर

राकेश सिंह के स्थान पर वी डी शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर
भोपाल।भारतीय जनता पार्टी ने पिछले काफी समय से मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राकेश सिंह के बदले जाने की अटकलें चल रही थी उसे पार्टी ने आज विराम देते हुए युवा नेता एवं खजुराहो के सांसद बीडी शर्मा को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। आने वाले समय में उनके सामने कई चुनौतियां है।
       विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी में जय जगदीश रसगुल्ले की चर्चाएं चल रही थी लोकसभा विधानसभा चुनाव के बाद जेपी नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी की कमान संभाली उसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि  दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी  अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।आज बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह खजुराहो के सांसद भी है। 
   बीडी शर्मा शुरू से आरएसएस से जुड़े हुए रहे है। सात साल पहले वह बीजेपी से जुड़े ओर उसके पहले एबीवीपी से जुड़े रहे थे।
    इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।वहीं, केरल भाजपा के अध्यक्ष के रूप में के सुरेंद्रन की नियुक्ति की गई है।