ब्राह्मण समाज ने किया शंकराचार्य जयंती पर महामंडलेश्वर शेलेषानंद गिरी महाराज का अभिनंदन
उज्जैन।अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित नारायण उपाध्याय धर्माधिकारी ब्राम्हण समाज मार्गदर्शक मंडल के सचिव तरुण उपाध्याय पंडित कपिल शर्मा तथा तीर्थ पुरोहित गौरव उपाध्याय ने आज जगदगुरू श्री शंकराचार्य जयंती पर कोराना महामारी लॉक डाउन के कारण ब्राह्मण समाज द्वारा संक्षिप्त कार्यक्रम के अनुसार महाराज जी के ऋषि नगर उज्जैन स्थित आश्रम पर पहुंचकर सादगी पूर्ण तरीके से स्वस्तिवाचन के साथ शाल -श्रीफल एवं दुपट्टा पहनाकर पुष्पों से उनका अभिषेक कर संतो की अभिनंदन व सम्मान की परंपरा को कायम रखते हुए आज महाराज श्री जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद जी गिरी महाराज का स्वागत अभिनंदन किया गया।
ब्राह्मण समाज ने किया शंकराचार्य जयंती पर महामंडलेश्वर शेलेषानंद गिरी महाराज का अभिनंदन