जिला प्रशासन भोजन पैकेट एवं कच्चा राशन वितरण में भेदभाव कर रहा - अरुण वर्मा
उज्जैन।कोरोना वायरस के महामारी की लड़ाई में जिला प्रशासन की भूमिका पर कई प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे है। भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर प्रशासन उसकी गोद में जा बैठा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के इशारों पर कच्चा राशन एवं भोजन के पैकेट प्रशासन खुद के बजाए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा वितरित किए जाने को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने कड़ी निंदा की है
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संयोजक अरुण वर्मा ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश व प्रदेश संकटग्रस्त है ।प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने स्वयं के खर्चे से जरूरतमंद गरीब परिवार को कच्चा राशन ओर भोजन वितरण करा रहा है। अभी तक प्रशासन सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों को शासन एवं दानदाताओं के द्वारा प्राप्त सामग्री सामान रूप से दे रहा था ताकि वह गरीबों को वितरित कर सके।
श्री वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन अब भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर अब व्यवस्था बदल दी है। उन्होंने कहा कि अब सभी सामग्री भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शहर के सभी वार्डों में उनकी मनपसंद जगह पर वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में आकर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जो कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर गत दिनों जनप्रतिनिधियों की बैठक मैं भी कांग्रेस विधायकों को नहीं बुलाए जाने की भी उन्होंने कड़ी आलोचना की और कहा कि प्रशासन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कोरोना वायरस की लड़ाई सामान रूप से लड़ना चाहिए।
जिला प्रशासन भोजन पैकेट एवं कच्चा राशन वितरण में भेदभाव कर रहा - अरुण वर्मा