उज्जैन नगर निगम की वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पूरी,कई नेताओं पर गिरी गाज
उज्जैन नगर पालिका निगम क्या वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया आज विक्रम कीर्ति मंदिर में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में कई राजनेता चुनावी दौड़ से अपने वार्ड से बाहर हो गए। उन्हें अपने परंपरागत वार्ड को छोड़कर अन्य वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए तलाश करना होगी।
जिला कलेक्टर आशीष सिंह की मौजूदगी में हुई वार्ड आरक्षण प्रक्रिया में अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 43,53,1,40 ओर 54,17 वार्ड आरक्षित किए गए। इसी तरह अजा पुरुष के लिए
39, 41, 8, 37, 45 तथा अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 33 आरक्षित किया गया।
पिछड़ा महिला वार्ड के लिए,49,51,4,11,42,14 आरक्षित किए गए।साथ ही पुरूष के लिए, 46, 3 , 2, 15, 18, 24 वार्ड आरक्षित किए गए।
सामान्य महिला के लिए वार्ड 19,22,25,29,30,31,32,36,44,47,48,50,52,26 आरक्षित होगे साथ ही सामान्य पुरुष के लिए वार्ड
5,6,7,9,10,12,13,20,21,23,34,35,38,28 आरक्षित किए गए।