84 महादेव द्वारपालो पर कल से त्रिवेणी पंचवटी रोपण शुरू


 84 महादेव द्वारपालों पर कल से त्रिवेणी पंचवटी रोपण शुरू

    उज्जैन ।अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं हरियाली महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में उज्जैन के 84 महादेव मंदिरों के प्रांगण में त्रिवेणी पंच वटी रोपण का प्रारंभ किया जा रहा है।इसके अंतर्गत शहर की चारों दिशाओं के चार द्वारपाल में पिंगलेश्वर महादेव पर इसकी शुरुआत 20 सितंबर सोमवार को सायंकाल 4:30 बजे की जाएगी।

      अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री पंडित तरुण उपाध्याय तथा वसुंधरा हरियाली महोत्सव समिति के संयोजक खाद्य नियंत्रक मोहन मारु तथा सचिव वन विभाग के डिप्टी रेंजर केके पवार की उपस्थिति में पौधारोपण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सचिव पंडित शैलेंद्र द्विवेदी नगर जिला अध्यक्ष पंडित विनय कुमार ओझा ने बताया कि पहले पिंगलेश्वर महादेव पर पंचामृत अभिषेक पूजन किया जाएगा इसके पश्चात पंचकोशी पड़ाव क्षेत्र पर यात्रियों की सुविधा हेतु त्रिवेणी पंचवटी पौधारोपण किया जाएगा।