महिला कांग्रेस ने राशिदा मुस्तफा को महिला उत्पीड़न निवारण का प्रदेश प्रभारी बनाया


 महिला उत्पीड़न निवारण के लिए राशिदा मुस्तफा को प्रदेश प्रभारी बनाया,प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल का आभार

भोपाल।मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल ने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और उत्पीड़न के खिलाफ महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पद पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राशिदा मुस्तफा को बनाया है।इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग में महिलाओ को महत्वपूर्ण जवाबदारिया दी गई हे।जिसमे यास्मीन शेरवानी,समिष्ठा जकी और रुबीना खान को प्रदेश प्रभारी पद पर नियुक्तियां की गई है। इसके अतिरिक्त महिलाओ पर उत्पीड़न निवारण के लिए एक कानूनी सेल का गठन किया है ,इस सेल का प्रमुख अभिभाषक विनीता पाठक  को बनाया गया है।यह सेल उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओ से मिलकर उन्हें कानूनी मदद प्रदान करेगा।

      श्रीमती मुस्तफा ने महिला कांग्रेस  की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जी जायसवाल का उनको मनोनीत करने पर उनका आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई उसका वह ईमानदारी से पालन कर उत्पीड़न ग्रस्त महिलाओ को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।