महिला कांग्रेस प्रदेश में दशहरे से महिलाओं की सुरक्षा के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण शुरू करेगी


 महिला कांग्रेस प्रदेश में दशहरे से महिलाओं की सुरक्षा के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण शुरू करेगी

भोपाल।मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस नवरात्रि के समापन पर दशहरे से महिलाओं और बच्चियों को प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत उन्हें जूडो कराटे के गुर सिखा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जाएगी ताकि वह अपनी सुरक्षा खुद कर सके।

      महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल ने वीडियो में जारी बयान में कहा कि  देश की परंपरा के अनुसार नवरात्रि के दौरान कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम सतत जारी हे।बीजेपी बेटी बचाओ ओर बेटी पढ़ाओ को बात करती है परंतु देखने में आ रहा है कि प्रदेश में लगातार दुष्कर्म की घटनाओ में बढ़ोतरी हो रही हे इसी के चलते महिलाओं और बालिकाओं में आत्म सुरक्षा का भाव आए और वह आत्मनिर्भर बने इसके  लिए दशहरे के पावन पर्व से महिलाओं एवं लड़कियों का पूरे प्रदेश के जिलों में जूडो कराटे का प्रशिक्षण  महिला कांग्रेस के द्वारा शुरू किया जा रहा है।

    मध्य प्रदेश में महिलाओं की दुष्कर्म की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहले ही महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न निवारण के लिए एक सेल का गठन किया गया है।मप्र महिला उत्पीड़न की प्रदेश प्रभारी राशिदा मुस्तफा ने  प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल का प्रयास का स्वागत करते हुए कहा कि इससे निश्चित ही प्रदेश में महिलाएं और बालिकाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी सुरक्षा करने में समर्थ होगी ताकि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश लग सके।

    राशिदा मुस्तफा

         प्रभारी

    मप्र महिला उत्पीड़न निवारण

        महिला कांग्रेस भोपाल