राजधानी में फिर गैंगरेप , शिवराज की पुलिस सोई हुई, कब होगी आरोपी की गिरफ्तारी
भोपाल।मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार में लगातार दुष्कर्म के घटनाओं के कारण महिलाए और बेटियां सुरक्षित नहीं आ पा रही है, बीती रात राजधानी के ईंट खेड़ी के इलाके में एक दिव्यांग माता पिता की 23 वर्षीय बेटी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप कर एक बार फिर भोपाल का नाम शर्मिंदगी से झुका दिया हे। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस उत्पीड़न निवारण सेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इन दुष्कर्म की घटनाओं की रोकथाम के लिए समुचित प्रबंध कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल के निर्देश पर महिला कांग्रेस उत्पीड़न निवारण की प्रदेश प्रमुख राशिदा मुस्तफा को इस घटना के जानकारी आज सवेरे मिलने पर वह अपने साथियों के साथ इस मामले की जांच करने थाने पहुंची और विस्तृत रूप से जानकारी लेकर पीड़िता परिवार के परिजनों से भेट की।परिजनों ने बताया कि मेरी बेटी को इस्लाम नगर के अबरार नामक युवक ने हमारी आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते मदद के लिए बुलाया था। वहां बुलाकर कमरे में बंद कर दिया और उसके तीन साथियों के साथ मेरी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात परिवार को बताया जिसकी रिपोर्ट आज सवेरे थाने में दर्ज कराई है,परंतु आरोपी अभी फरार है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से राशिदा मुस्तफा ने मांग की है कि तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करें और ऐसे दुष्कर्मी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल में बंद किया जाए।
राशिदा मुस्तफा
प्रभारी
मध्य प्रदेश महिला महिला कांग्रेस उत्पीड़न निवारण भोपाल मप्र