पूर्व पार्षद लोकेश शर्मा को श्रद्धांजलि देकर ब्राह्मण समाज ने उर्दूपुरा जीवाजी गंज क्षेत्र में दीपोत्सव की आव्हान यात्रा प्रारंभ

 पूर्व पार्षद लोकेश शर्मा को श्रद्धांजलि देकर ब्राह्मण समाज ने उर्दूपुरा जीवाजी गंज क्षेत्र में दीपोत्सव की आव्हान यात्रा प्रारंभ 



   उज्जैन।  ब्राह्मण समाज के संरक्षक रहे पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रहे  स्वर्गीय लोकेश जी शर्मा के उर्दू पुरा  स्थित निवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर आगामी शिवरात्रि पर शहर में दिव्य महाकाल भव्य उज्जैनी दीप उत्सव आव्हान यात्रा का शुभारंभ कर क्षेत्र के नागरिकों से दीप महोत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की गई।

     इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ,संरक्षक पंडित  जिया लाल शर्मा ,गिरीश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा ,आशुतोष शर्मा, पूर्व निगम सभापति सोनू गेहलोत, पूर्व मंडल अध्यक्ष माणक लाल जादव, गब्बर भाटी, मनोहर गहलोत, पुष्पेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, दीपक सांखला ,नेमीचंद भाटी, जुगल मारोठिया ,विनोद दग्दी राधेश्याम पहलवान ,शैलेंद्र द्विवेदी, नगर अध्यक्ष पंडित विनय कुमार ओझा महामंत्री सर्व श्री रविंद्र भारद्वाज, वीरेंद्र त्रिवेदी, दिनेश रावल, गोपाल त्रिवेदी ,महेंद्र उपाध्याय ,देवेंद्र पंचोली, अरुण शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, आदि ने उपस्थित होकर स्वर्गीय शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उर्दू पुरा क्षेत्र में घर-घर जाकर दीपक एवं दीप उत्सव हेतु आग्रह का आव्हान पत्र वितरित किए एवं सभी नागरिकों से 1 मार्च शिवरात्रि महापर्व पर दीपोत्सव करने का आव्हान किया