देशभर के ब्राह्मण जुटे जयपुर में,सभी संगठनों को एकजुट कर समाज के बुनियादी अधिकारों पर चिंतन

 देशभर के ब्राह्मण जुटे जयपुर में,सभी संगठनों को एकजुट कर  समाज के बुनियादी अधिकारों पर चिंतन






      जयपुर।भारत में पिछले काफी समय से भारत ब्राह्मण जोड़ों यात्रा अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत जयपुर में विश्व ब्राह्मण महासभा की  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनीता मिश्रा  के संयोजन में आयोजित ब्राह्मण राष्ट्रीय अधिवेशन में संपूर्ण भारत वर्ष की विभिन्न प्रांतों में कार्यरत राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक ब्राह्मण इकाई संगठनों को एकजुट कर ब्राह्मणों की एकता स्थापित करने का संकल्प पारित हुआ।

      राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी उपभोक्ता अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी ए जी मेंबर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सदस्य पंडित नवीन प्रकाश शर्मा  शहडोल तथा जयपुर निवासी प्रख्यात प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित पवन  शर्मा तथा  महन्त प्रकाश दास जी महाराज के आथित्य में संकल्प पारित किया गया। अधिवेशन में ब्राह्मण समाज की दशा, दिशा ओर शिक्षा ,सुरक्षा, संस्कार ,रोजगार ,महिला सम्मान आदि विषयों पर भी विस्तार से वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते  हुए चिंतन किया । अधिवेशन में राजस्थान, मध्य प्रदेश ,दिल्ली ,हरियाणा, पंजाब ,हिमाचल प्रदेश ,जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ,बिहार, झारखंड, मुंबई ,महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना आदि देश के लगभग 22 प्रांतों के ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधियों ने ब्राह्मण राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया। इस अवसर पर उज्जैन से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि गण सर्वश्री सुरेंद्र चतुर्वेदी पंडित शैलेंद्र द्विवेदी संभागीय अध्यक्ष जे पी हरदेनिया नगर महामंत्री पंडित वीरेंद्र त्रिवेदी का सम्मान भी किया गया।