भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यकारिणी का गठन,सुरेखा तंवर उपाध्यक्ष बनी

 भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यकारिणी का गठन,सुरेखा तंवर उपाध्यक्ष बनी


उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज मालवीय ने अपनी 36 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया  है।जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित  महामंत्री, मंत्री, मीडिया प्रभारी सहित अनेक सदस्य शामिल है।

      भारतीय अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मालवीय ने जारी कार्यकारिणी की सूची में सुनील मेहर, पिंटू फिरोजिया एवं विजय अवार्ड को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह 8 उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं जिनमे शीला मरमट सुरेखा तंवर, दीपक डोरवाल, गोपाल कनोदिया, पुरुषोत्तम मालवीय, पवन दायमा, मनीष चंदेल शामिल है। दो महामंत्री अनिल सिंदल ओर सुनील चावण्ड को नियुक्त किया गया हे।

     इसी तरह 9 मंत्री नियुक्त किए गए हैं, जिनमें भूपेंद्र कछवाह, दुर्गेश मालवीय, आदर्श मकवाना, सचिन गोसर, श्रीमती नीता मौर्य, राखी कड़ेल, सुनील मेहर, विशाल राठौर शामिल है। जबकि मनोज नागदेव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यालय मंत्री के पद पर राजेश अहिरवार तथा  रवि परमार को सहकार्यालय मंत्री बनाया गया है। रूपेश जाटव को मीडिया प्रभारी एवं श्रीमती वर्षा कछवाह को सहमीडिया प्रभारी बनाया गया है ।सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर जितेंद्र बिहानिया एवं सह प्रभारी के पद पर मनोज राठौर को नियुक्त किया है।

   इस सूची में पहली बार यह देखने को मिल रहा है कि संरक्षक का पद  भी बनाया गया है जिसमे मांगू पहलवान को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ जनों का एक प्रकोष्ठ भी बनाया गया है। जिसमे नगर संयोजक भगवानदास गिरी एवं सह संयोजक के पद पर सुरेश कुसुमारिया को बनाया गया है।महिला विंग का नगर संयोजक सुशीला जाटवा ,सह नगर संयोजक भारती उईके को नियुक्त किया हे।इसी तरह युवाओं के लिए यूथ विंग भी बनाया गया जिसके नगर संयोजक मनीष गिरी और सह नगर संयोजक राकेश सिसोदिया बनाए गए हैं।